फिल्म उद्योग को सरकार का पूरा समर्थन : कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी
हैदराबाद, सिनेमाटोग्राफी मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि सरकार राज्य में फिल्म और टेलीविजन ईकोसिस्टम को और विकसित करने के लिए लगन से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना आज सुविधाजनक तरीके से फिल्मों के निर्माण के लिए बहुत अनुकूल हो गया है।



मंत्री ने हैदराबाद प्रसाद आईमैक्स में हैदराबाद इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के पहले एडिशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि शॉर्ट फिल्में युवा प्रतिभा को सामने लाने और नए विचारों को जन्म देने में बहुत बड़ा योगदान देती हैं। प्रतिभावान युवाओं को मौका मिलना चाहिए। उन्हें सही मंच मिलना चाहिए। यही हमारी सरकार का विचार है। राज्य सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को देश में फिल्म निर्माण के लिए सबसे अच्छा गंतव्य बनाना है।
यह भी पढ़ें… लोक सेवक के रूप में छवि बनाएँ सिविल सेवा अधिकारी :भट्टी विक्रमार्का
10 देशों की 700 से अधिक शॉर्ट फिल्में आईमैक्स में प्रदर्शित होंगी
अनुमतियां आसानी से मिलनी चाहिए। सुविधाएं अच्छी होनी चाहिए। सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार फिल्म उद्योग को पूरी तरह समर्थन करती है। हैदराबाद अब सिनेमा की पहचान बन गया है। पूरे देश से लोग यहाँ आ रहे हैं और फिल्में बना रहे हैं। एक तरफ बड़ी फिल्में…दूसरी तरफ शॉर्ट फिल्में भी बनायी जा रही हैं। शॉर्ट फिल्में युवाओं को अपनी कहानी अपने तरीके से कहने की आजादी देती हैं।
मंत्री ने कहा कि आज जो प्रमुख फिल्म मेकर हैं, उन्होंने शॉर्ट फिल्मों से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जूपल्ली कृष्णा राव, एफडीसी चेयरमैन दिल राजू और कई फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया। एफडीसी, दादासाहेब फाल्के स्कूल ऑफ फिल्म स्टडीज और तेलंगाना पर्यटन विभाग के तत्वावधान में दो दिन आईमैक्स में इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्मों की क्रीनिंग होगी। इस शार्ट फिल्म फेस्टिवल में लगभग 10 देशों की 700 से ज़्यादा शॉर्ट फिल्में आयी हैं। इनमें से जूरी द्वारा चयनित शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



