रामकोट में श्री सच्चाई माता की भव्य सामूहिक पहेड़ी और प्रसादी समारोह
हैदराबाद, रामकोट स्थित श्री कच्छी भवन माँ लोडाया गोत्र की कुलदेवी श्री सच्चाई माता की सामूहिक पहेड़ी तथा प्रसादी कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किया गया। श्री सच्चाई माँ भाविक मंडल के मणिलाल लोडाया एवं लहेरचंद लोडाया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम माताजी की प्रतीमा की स्थापना की गयी। तत्पश्चात माताजी की भव्य पहेड़ी एवं आरती की गयी। अवसर पर भक्तों ने प्रसादी का लाभ लिया। इस वर्ष संपूर्ण आयोजन एवं स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी दीमुबाई वालजीभाई लोडाया परिवार हस्ते कामया उर्वि समकित लोडाया (ग्राम कोठारा हाल, हैदराबाद) थे।

समिति के सदस्य लहेरचंद लोडाया एवं गौतम लोडाया ने बताया कि धार्मिक आयोजन के दौरान संगीतकार कुणाल शाह एवं उर्मि भट्ट ने भक्ति की रमझट जमायी। कार्यक्रम का संचालन रश्मिबेन राजेश लोडाया ने किया। अवसर पर लाभार्थी परिवार एवं कैटिरंग सेवा प्रदान करने के लिए भट्टाचार्य एवं अन्य का अभिनंदन मंडल की ओर से किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री गौतम स्वामी का शक्रस्तव एवं पुष्पवृष्टि पूजन आयोजित
अवसर पर मणिलाल लोडाया, कांतिलाल लोडाया, लहेरचंद लोडाया, खुशाल लोडाया, विजय लोडाया, ललित लोडाया, गिरीश लोडाया, पारस जागीरदार, राजेश लोडाया, किरण कुमार सोमचंद, नितिन लोडाया, धनेश, अश्विन, भावेश, सोनबाई लोडाया, जया रमेश जागीरदार, पल्लवी लोडाया, रश्मि राजेश लोडाया, हंसाबेन लहेरचंद, मधु लोडाया, निर्मला लोडाया, लता लोडाया, हेमिना लोडाया, वर्षा नितिन लोडाया, दमयंती लोडाया, नीलम, ज्योत्सना, धारीणी लोडाया, उर्वि समकित, ग्रीष्मा मोता, नेहल शाह, टीना जैन व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



