टी-20 क्रिकेट लीग आरएसकेएमपीएल का भव्य शुभारंभ

Ad

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम, अत्तापुर में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-6) का शुभारंभ हुआ। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामवल्लभ भाटी मामाजी, मनोज भाटी, कैलश कच्छावा, प्रेमराज भाटी, अजय साँखला, मनीष भाटी, रामनिवास गेहलोत, देवेन्द्र सांखला, रामचन्द्र, रामकिशोर गेहलोत एवं समाज बन्धु उपस्थित थे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में के.के. इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी युवा स्टार की टीम ने 8 विकेट खोकर 84 रन बनाये, जिसमें विक्रम सोलंकी ने 44, माही भाटी ने 15, उमेश सांखला ने 13 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें… सनातन धर्म महिला संगठन ने मनाया गणगौर उत्सव

योगेन्द्र सांखला ने 3 विकेट, लखन भाटी ने 2, अशोक सैनी व मनीष कच्छावा ने एक-एक विकेट चटकाए। के.के. इलेवन की टीम ने 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें देव ने 26, योगेन्द्र सांखला ने 25, शिवनारायण कच्छावा ने 17 रनों का योगदान दिया। ईश्वर साँखला ने 2, राहुल सिंह परिहार ने एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच योगेन्द्र सांखला चुने गये। एक अन्य मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेवराम भाटी मामाजी उपस्थित थे। मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया। इसके चलते मारवाड़ किंग व राजस्थान किंग को एक-एक प्वाइंट मिला।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button