हिन्दू धर्म प्रेमी भाग्यनगर की विशाल निशान शोभायात्रा 2 अप्रैल को
हैदराबाद, हिन्दू धर्म प्रेमी भाग्यनगर द्वारा विशाल निशान शोभायात्रा आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर श्री गोपाल मंदिर (झंडे का मंदिर) से निकाली जाएगी। इस संबंध में घाँसी बाजार स्थित पी. सत्यनारायण भवन में बैठक की गई।
अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मेघारानी अग्रवाल ने बताया यात्रा श्री गोपाल मंदिर से आरंभ होकर गुलजार हौज, उर्दू गली, अग्रवाल स्कूल, मामा जुमला फाटक, बड़ का झाड़, हाईकोर्ट, घाँसी बाजार, चेलापुरा, बंडी अड्डा, मिट्टी का शेर से मदन भवन तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बैंड बाजे, भगवान की प्रतिमाएँ, कलाकार, बग्गी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संस्था के उमेश सिंघानिया ने बताया कि 31 मार्च को सत्यनारायण भवन में मेहंदी का कार्यक्रम एवं 4 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ व प्रसादी का कार्यक्रम होगा। 24 एवं 25 मार्च को महिलाओं को को साड़ी एवं 28 एवं 29 मार्च को पुरुषों को कुर्ते प्रदान किए जाएँगे।
यह भी पढ़ें तेलंगाना के पुनर्निर्माण में आर्य वैश्यों की अहम भूमिका : रेवंत रेड्डी
अवसर पर चंदना जैन, किरण अग्रवाल, सुनील सिंह, गीता सिंह, अनीता शर्मा, रेणु सोनी, उप्पू वेणु, महादेव, मयंक शर्मा, शुभम सोनी, अंकुर बंसल, मोहित शर्मा, लोकेश, नितिन अग्रवाल, गौरीशंकर सोनी, सोनम शर्मा, कंचन वर्मा, रीना बंसल, अरुणा शर्मा, द्रौपदी अग्रवाल, सुनीता तोष्नीवाल, बन्नी सेन, नेहा शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



