हैदराबाद में श्रीराम नवमी शोभायात्रा की भव्य तैयारी शुरू
हैदराबाद, भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा श्रीराम नवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा हेतु कार्यालय का शुभारंभ सिद्दिअंबर बाजार स्थित बाहेती भवन में किया गया। कार्यालय में उगादि पर पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. भगवंत राव ने सभी को उगादि-नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समिति द्वारा गत 2010 से श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा सीतारामबाग मंदिर से निकाली जाती है।
इस वर्ष शोभायात्रा 27 मार्च को सीताराम बाग मंदिर में श्रीरामजी एवं सीताजी के कल्याणोत्सव के पश्चात दोपहर 12.30 बजे भव्यता से विभिन्न झाँकियों के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा सीतारामबाग मंदिर से आरंभ होकर भोईगुड़ा कमान, मंगलहाट, जाली हनुमान मंदिर, पुराना पुल गांधी पुतला, जुमेरात बाजार, बेगम बाजार छतरी, बर्तन बाजार, सिद्दिअंबर बाजार, शंकर शेर होटल, गौलीगुड़ा राम मंदिर से होते हुए कोठी आंध्रा बैंक के पास संपन्न होगी।
यह भी पढ़ें… उगादि पर केटीआर ने किया पंचांग का श्रवण
उज्जैन के आचार्य स्वामीजी होंगे मुख्य अतिथि
अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन के आचार्य स्वामीजी उपस्थित होंगे। वह जनसभा को कोठी पर संबोधित करेंगे। शोभायात्रा के लिए 23 मार्च को सुबह 10 बजे तेलंगाना सरकार, नगर पुलिस आयुक्त, जीएचएमसी, वाटर वर्क, बिजली, सड़क एवं भवन व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक सीताराम बाग मंदिर में की जाएगी, जिसमें व्यवस्था पर चर्चा होगी। शोभायात्रा द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र, उनके जीवन से क्या सीखना है, भाई का व्यवहार, माता-पिता के साथ कैसा व्यवहार हो इसको जानने का अवसर मिलेगा।
अवसर पर भाजपा के वेंकट रेड्डी, भाजपा नेता उमा महेन्द्र, अरुणा ज्योति, पूर्व पार्षद लाल सिंह, वैकुंठम सहित अन्यों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष श्रीराम व्यास ने किया। आभार वैंकटय्या ने व्यक्त किया। समिति के महामंत्री गोविन्द नारायण राठी ने सभी को उगादि की शुभकामनाएँ देते हुए सभी शे 27 मार्च को सीताराम बाग मंदिर में होने वाले कल्याणोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
अवसर पर महेन्द्र व्यास, बाबू गुरु, वेंकट रेड्डी, किरोड़ीमल नरसिंगपुरिया, शांति देवी, वाई. कृष्णा, लक्ष्मी, गुणवंत बिरादर, संतोष नटराज, सुभाषचन्दर, नरसिम्हा, नारायण सारड़ा, वेंकटेश गौड़, विपिन रामावत, मोहन गौड़, मनोज जायसवाल, भास्कर, बाला स्वामी, जुगल सोनी, बजरंग यादव, पवन कुमार, गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, संदीप शर्मा, मीनाक्षी सिखवाल, दुर्गा, विनोद सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, रमेश यादव, कोटेश्वर, अश्विन यमन सिंह, नमन गौड़, शंकरलाल यादव व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





