भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के लिए नुमाइश मैदान में किया गया भूमि पूजन
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ हैदराबाद के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 का आयोजन 29 से 31 मार्च तक किया जाएगा। इस संदर्भ में आज कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान में भूमि पूजन लाभार्थी परिवार शांतिलाल, दानमल, सज्जनराज, विमल कुमार, हेमन्त कुमार, भरत कुमार, नैतिक कुमार, दर्शन कुमार द्वारा किया गया।
प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कंटोनमेंट (छावनी) के विधायक गणेश उपस्थित थे। 31 मार्च को सुबह 8 बजे भगवान महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, फीलखाना से प्रभु का भव्य वरघोड़ा गाजे-बाजे, विभिन्न धार्मिक झाँकियों के साथ पारंभ होकर नुमाइश मैदान पहुँच धर्म सभा में गुरु भगवंतो के सान्निध्य में परिवर्तित होगा। कार्यक्रम के पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन लाभार्थी शान्तिलाल शिवांश बडोला (शांतिलाल ज्वेलर्स, आदिनाथ फाइनेंस), मूसापेट, कुकटपल्ली परिवार की ओर से किया जाएगा।

कार्यक्रम में जैन समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के चैयरमैन योगेश सिंघी, श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष विनोद मखाना, महामंत्री विमलचंद मुथा, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, सहमंत्री योगेश सोनी, प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, दिलीप भंडारी, दिलीप सेठिया, पूर्व अध्यक्ष जैन रत्न जसराज श्रीश्रीमाल, अशोक कुमार संकलेचा, नवरतनमल गुंदेचा, विनोद कुमार कीमती, अशोक कुमार बरमेचा, गौतम गुगलिया, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हिमांशु बापना, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मुथा, नवल किशोर बाफना, राजेश साभद्रा, अमित मुणोत, मनोज तातेड़, अशोक सोनी, अनिल कातरेला डॉ अनीश पोकरणा
अशोक कोठारी अशोक संचेती, अविनाश भंडारी, भरत चौधरी, हुकुमचंद कोचेटा, राकेश सुराणा, सुरेश कोठारी, त्रिलोक झाबक, उमेश नाहर, विजयराज आंचलिया, महावीर तातेड़, प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या, संयोजक मंडल के महेंद्र पितलिया, ज्ञानचंद रांका, सुरेश गुंन्देचा, नितिन सिरोहिया, दीपक सांखला, विकास चोरड़िया, अजय कोठारी, राजेश चौधरी, निकेश, अरिहंत नाबरिया, महावीर गुगलिया, रिद्धीश जागीरदार, राजेश भंडारी, अमृत कुमार आंचलिया, बसंत बाफना, मोतीलाल भलगट, हुकुमचंद सुराना, चुन्नीलाल संकलेचा, महेंद्र कटारिया, योगेश खरगांधी, सुभाषचंद पिरोदिया, विनोद संचेती, भरत भंसाली, सुभाष गोलेच्छा, कांतिलाल बागरेचा, सज्जनराज कोठारी, अशोक रामपुरिया, अजय नाहटा, दिलीप मखाना, राजेंद्र कोठारी, मुकेश चौहान श्रीपाल देशलदरा नवीन

कावड़िया, मनोज सालेचा, प्रेम कोठारी, महावीर सुराणा, सुरेंद्र पीपाड़ा, मनोज कोठारी, पारस पोकरना, महावीर गांधी, विमल पितलिया, अशोक गांधी, सुरेंद्र कावड़िया, अशोक कटारिया, प्रवीण नाहटा, मुकेश कटारिया, बनेचंद चोरड़िया, रमन धोका, सुमित मुणोत, दीपक बुबकिया, सुमित बागरेचा, अरविंद खिंवसरा, सज्जन गुदेचा, नरेन्द्र मांडोत, अनिल आंचलिया, राजेश बलाई, सज्जनराज कटारिया, मनीष दुग्गड़, विकास श्रीश्रीमाल, अमित सोलंकी, प्रशांत पहाड़िया, महावीर दक, विकास चाणोदिया, गिरिराज सिंघी, सुरेश गादिया, अशोक गादिया, महेंद्र नाबरिया, विनोद लुणावत एवं अन्य उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा एवं महामंत्री विमलचंद मुथा ने सभी का स्वागत एंव अभिनंदन किया। प्रधान संयोजक संयोजक सुनील कुमार कावड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



