तेलंगाना में 15 मार्च से हाफ डे स्कूल, 23 अप्रैल तक बदलेंगे स्कूल टाइमिंग

हैदराबाद: तेलंगाना में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 15 मार्च से राज्य के सभी स्कूलों में हाफ डे (आधे दिन) कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्य दिवस 23 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी।

आदेश के मुताबिक राज्य के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और हाई स्कूल, चाहे वे सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) या निजी प्रबंधन के अंतर्गत हों, सभी स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। इसके बाद मिड-डे मील दोपहर 12:30 बजे दिया जाएगा।

इसके साथ ही कक्षा 10 के छात्रों की एसएससी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं जारी रहेंगी। जिन स्कूलों में एसएससी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां परीक्षा के दिनों में स्कूल दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होंगे। बाकी दिनों में वे भी सुबह 8:00 बजे से 12:30 बजे तक ही चलेंगे।

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी रीजनल जॉइंट डायरेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश की जानकारी सभी स्कूलों तक पहुंचाएं और इसके सख्ती से पालन की निगरानी करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button