शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने कहा कि छात्रों को शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही मनोयोग से पढ़ाई करते हुए अच्छे पदों तक पहुँचने का लक्ष्य रखें।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरिचंदना दासरी ने आसिफ नगर के विजयनगर कॉलोनी स्थित सरकारी हाई स्कूल में न्यू टाउन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में छात्रों के लिए आयोजित निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जिला कलेक्टर ने छात्रों को टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन का उपयोग कम करने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों में बढ़ती आँखों की समस्याएँ चिंता का विषय हैं। इसके लिए छात्रों को भोजन में दूध, गाजर, अंडे, मछली जैसे पौष्टिक आहार लेने चाहिए।

यह भी पढ़ें… सेंटर फॉर फंक्शनल एंड फीमेल यूरोलॉजी का शुभारंभ

जानकारी देते हुए बताया गया कि अवसर पर विद्यालय के लगभग 300 छात्रों की आँखों की जाँच की गई। इनमें 165 से अधिक छात्रों में आँखों की समस्या पाई गई। अवसर पर छात्रों को आँखों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. वेंकती, नेत्र रोग विशेषज्ञ, तहसीलदार, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button