हरीश राव ने उत्तम कुमार रेड्डी को लिखा पत्र
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव ने कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत स्थापित बड़े बिजली मोटरों को इंजीनियरिंग नियमों को ताक पर रखकर बार-बार ऑन ऑफ करके खराब करने का षड़यंत्र रचने का सरकार पर आरोप लगाया और नियमों का पालन करने की मांग की।
भारास विधायक दल के उप नेता हरीश राव ने सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी को सार्वजनिक पत्र लिखते हुए बताया कि पूर्व बीआरएस सरकार द्वारा भारी जनधन खर्च से स्थापित बिजली की मोटरों को खराब करने के प्रयास शोचनीय है। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक हितों के लिए सरकार कालेश्वरम प्रॉजेक्ट को बदनाम न करें। उन्होंने कालेश्वरम में चंदलापुर सहित पैकेज 6,8,10,11,12 के पम्प ऑपरेशन सिस्टम पर आपत्ति जताई और कहा कि सरकार अपनी प्रशासनिक विफलता पर पर्दा डालने के लिए जानबूझकर षड़यंत्र रच रही है। उन्होंने सरकार से मोटरों को बार-बार पम्प ऑन ऑफ किए जाने की नीति को त्यागने की हिदायत भी दी।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना का भविष्य बदलेगी नई पार्टी : कविता
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



