श्रीलंका दौरे के लिए एचसीए कंबाइंड जिला टीम घोषित

हैदराबाद, हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन ने अगले माह होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए कम्बाइंड जिला किंग ऑफ तेलंगाना की घोषणा की।

एचसीए के संयुक्त सचिव बसवराजू के अनुसार, यह टूर विशेषकर जिला स्तरीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। तेलंगाना के विभिन्न जिलों के क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को उस देश की परिस्थिततियों में ढल कर बेहतर प्रदर्शन करने में फायदा होगा।

यह भी पढ़ें… पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप : शिवम ने देव राठी को हराकर जीता खिताब

टीम इस प्रकार है : जी. कृष्णा (अदिलाबाद), ए. रुत्विक सूर्या (करीमनगर), टी. हर्षवर्धन (निजामाबाद), टीवीएस नारायण तेजा (खम्मम), मो. अफरिदी (मेदक), मो. अरफाज (मेदक), वी. वैष्णव (वरंगल), जी. पवन (वरंगल), एस.के. अज़हर (खम्मम), एस.के. अब्दुल जीशान (नलगोंडा), टी. अरुण कुमार (महबूबनगर), पी. लोकेश (खम्मम), डी. सात्विक (करीमनगर), बी. भरत रेड्डी (नलगोंडा), जी. गणेश (महबूबनगर)। प्रशिक्षक जी.एस. राजू, प्रबंधक चेकुरी वेंकटेश्वर राव, निरीक्षक सी. श्रीनिवास।(सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button