पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल ने लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर, 400 से अधिक लाभांवित
हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा श्री रोशनलाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं डॉ.बी.आर. अम्बेडकर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स के सहयोग से 162वाँ नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर बागलिंगमपल्ली स्थित डॉ.बी.आर. अम्बेडकर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित किया गया, जिसका 415 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। यहां अग्रवाल सेवा दल के प्रचार संयोजक अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर किम्स सनशाइन हॉस्पिटल बेगमपेट द्वारा जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, रक्तचाप जांच, आरबीएस की सेवा दी गई, जिसमें आर्थो डॉ. गायित्री, डॉ. मबरूर सहित नर्सिंग स्टाफ रानी, संगीता, मल्लेश्वरी, अनुषा, बीएमडी तकनीशियन अनिल, 2डी ईको तकनीशियन अक्षिता, मार्केटिंग के उदय कुमार ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर में लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई हॉस्पिटल दोमलगुड़ा द्वारा 226 रोगियों के नेत्रों की जाँच कर 114 लोगों को नि:शुल्क चश्मे दिए गए। इसके अलावा 20 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अवसर पर अजीत कश्यप, एच. भगवान, प्रतीक्षा, के. नर्सिंग राव एवं के. भास्कर ने सेवा प्रदान की। डॉ. अखिल क्लीनिक (पूरणदास रणछोड़दास) के जनरल फिजिशियन डॉ. अखिल सुगंधी, डॉ. मीनल सुगंधी ने भी अपनी सेवा दी।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी ने किया महिला स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
बजाज फिजियो केयर ने फिजियोथेरेपी की सेवा प्रदान की
फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज ने दी। शिविर में दांतों की जांच सीनियर डेंटिस्ट डॉ. एस. नवनीत राज एवं डॉ. एस. निखिल राज ने की। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 1 विकलांग रोगी को सेवा प्रदान की गयी। शिविर में 415 से अधिक रोगियों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। अवसर पर मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री जी. विवेक वेंकटस्वामी, कृषि आयोग चेयरमैन एन. कोडनाल रेड्डी का स्वागत ट्रस्ट द्वारा किया गया।
शिविर में बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट के चेयरमैन एवं अग्रवाल सेवा दल के सलाहकार शरद बी. पित्ती, शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंदर गोयल, निखिल रानासारिया, दीपक गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल सहित स्थानीय पार्टनर श्री रोशनलाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट और डॉ. बी.आर. अंबेडकर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, टीपीसीसी भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश रोशनलाल अग्रवाल, बी. लक्ष्मण वर्मा, अंजी यादव, नव्वा राजू, के. रघुवीर, वी. नागभूषणम, नरसिंह राव, अनिल कुमार, तरकारी श्रीनिवास, बलराज, पी. बलराज गौड़, पी. गंगाधर, रामुलू मुदिराज चौधरी, पेली साई, स्वयंसेवी अजय तुलस्यान, पवन भुवानिया, योगेश अग्रवाल, सुमन भुवानिया, अरुणा तुलस्यान, सुनयना नरसरिया, अग्र महिला मंच की दीपा गर्ग, सरला अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, समाज सेवी गोपाल सिंह, शंकरलाल यादव, घनश्याम यादव, पित्ती लैमिनेशन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



