नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Ad

काठमांडू, नेपाल में बुधवार को एक निजी एयरलाइन का हेलीकॉप्टर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पांच अन्य को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के एक सूचना अधिकारी के अनुसार, एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर सुबह 11.55 बजे खोटांग जिले के बलबेसी में उतरते समय संतुलन खो बैठा। अधिकारी ने बताया कि पायलट सहित सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें हवाई मार्ग से काठमांडू लाया गया है। उन्होंने कहा कि पैर और आंख में चोट लगने के कारण 74 वर्षीय एक यात्री को यहां के एचएएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

यह भी पढे़: अमेरिका के एरिजोना में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button