हीरो इंडियन ओपन 2026 : टॉप 5 खिलाड़ी और रिकॉर्ड इनाम
गुरूग्राम, दुनिया के शीर्ष सौ खिलाड़ियों में से पांच और विश्व टूर के कई पूर्व चैम्पियन हीरो इंडियन ओपन 2026 में भाग लेंगे जो 26 से 29 मार्च तक डीएलएफ गोल्फ और कंट्री क्लब पर खेला जायेगा । इनमें विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज और पीजीए टूर पर हाल ही में जीत दर्ज करने वाले अक्षय भाटिया और 2018 ओपन चैम्पियन और तीन बार के राइडर कप विजेता इटली के फ्रांसिस्को मोलिनारी शामिल हैं ।
यह भी पढ़े : अनाहत और तन्वी खन्ना इंडियन ओपन स्क्वाश के सेमीफाइनल में
भाटिया के अलावा शीर्ष 100 में शामिल खिलाड़ियों में कासे जार्विस (69), एल्विस स्माइली (74), डेविड पुइग (85) और ट्रिस्टन लॉरेंस (89) शामिल हैं । भारतीयों में दो बार के डीपी विश्व टूर विजेता शुभंकर शर्मा , 2025 पीजीटीआई आर्डर आफ मेरिट विजेता युवराज संधू , मनु गंडास , ओमप्रकाश चौहान और वीर अहलावत शामिल हैं ।भारतीय गोल्फ यूनियन द्वारा सह मान्यता प्राप्त और डीपी विश्व टूर का हिस्सा इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 2 . 55 मिलियन डॉलर ईनामी राशि है ।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





