जुबली हिल्स में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार का कहर, कई घायल

हैदराबाद, नगर के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। यह हादसा प्रसिद्ध अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णा के घर के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह तेज गति से आ रही स्पोर्टस कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और साइड रोड की ओर मुड़ने के बाद कई कारों तथा दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में विपरीत दिशा से आ रहे कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई।

घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे
हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
यह भी पढ़े– दमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



