आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में उच्च तापमान, ऊष्ण लहर की चेतावनी

अमरावती, आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने राज्य के कई हिस्सों में उच्च तापमान रहने और ऊष्ण लहर चलने की रविवार को चेतावनी दी। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि कृष्णा, एनटीआर, पलनाडु, मार्कापुरम, प्रकाशम, नेल्लोर, कुरनूल, नंदयाल, अनंतपुर, श्री सत्य साई, कडप्पा, अन्नामय्या, चित्तूर और तिरुपति जिलों में उच्च तापमान रहने की संभावना है जबकि उत्तर तटीय जिलों में ऊष्ण लहर की स्थिति रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की

बताया कि 19 मंडल में भीषण ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में गर्मी बढ़ रही है और 11 अप्रैल को 200 मंडल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सबसे अधिक तापमान कडप्पा जिले के पोत्तीपाडु (44.7 डिग्री सेल्सियस) में रहा।

इसके अलावा नेल्लोर जिले के कोम्मीपाडु में 44.3 डिग्री सेल्सियस, तिरुपति जिले के वरदय्यापालेम में 44.2 डिग्री सेल्सियस तथा नंदयाल जिले के गोस्पाडु एवं प्रकाशम जिले के कोप्पेरापाडु में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी कुल 70 मंडल में ऊष्ण लहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। एपीएसडीएमए ने लोगों को ऊष्ण लहर और उमस भरे मौसम के मद्देनजर एहतियात बरतने की सलाह दी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button