तेलंगाना में स्टार्टअप विलेज की स्थापना के लिए हम तैयार : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ने के लिए केंद्र में एक अलग एआई मंत्रालय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने एआई वॉर रूम स्थापित करने की भी वकालत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआई के उपयोग, नियंत्रण, कानूनी दिशा-निर्देशों और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को संभालने के लिए एक विशेष तंत्र की आवश्यकता है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन में आज भाग लेते हुए कहा कि मानव इतिहास में आग, पहिए, कृषि, बिजली और इंटरनेट जैसे आविष्कारों ने दुनिया को बहुत बदल दिया है।

एआई भी एक ऐसी ही क्रांतिकारी तकनीक है। उन्होंने इसे केवल एक और तकनीक नहीं बताया, बल्कि मानव विकास के क्रम में सबसे शक्तिशाली मोड़ बताया। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि पूर्ववर्ती मशीनों के उलट एआई स्वयं सीख सकता है, विश्लेषण कर सकता है और निर्णय भी ले सकता है। रोबोटिक्स के साथ विलय होने पर मशीनें शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक बुद्धि भी प्राप्त कर रही है।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी को ट्रायल कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से अंतरिम छूट

विश्व एआई प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की जरूरत पर जोर

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विश्व एआई प्रतियोगिता पहले ही शुरू हो चुकी है और कुछ देश और कंपनियाँ आगे बढ़ रही हैं। रेवंत ने पिछली औद्योगिक क्रांतियों के दौरान हुए अवसरों के नुकसान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, तथा उन पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज़ कप्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री झुक गए) जैसे नारे लिखे थे।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी। उनके विरोध प्रदर्शन के चलते वहाँ अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ प्रतिभागियों और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि भी शामिल हैं। मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हॉल के अंदर सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। यह विरोध प्रदर्शन कुछ ही मिनटों तक चला, जिसके बाद समूह को हॉल से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना ने अतिथियों और अन्य आगंतुकों को हैरान कर दिया, क्योंकि एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर यह अप्रत्याशित था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है। दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है।

भाजपा का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर साजिश रचने का दावा

सिंह ने कहा कि भारत की जनता भली-भाँति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह घटना कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के कहने पर अंजाम दी गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह साजिश राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में, राहुल गांधी के निवास स्थान पर रची गई थी।

यह प्रयोग है, संयोग नहीं। यह भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब ने एक बयान में कहा, युवा कांग्रेस के साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैगा। पीएम इज कंप्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री झुक गए) सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं का आक्रोश है। अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता हमारे किसानों और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है, जिससे सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और हम युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

उनका कहना है, हम एआई इम्पैक्ट समिट के खिलाफ नहीं हैं। हम भारत के हितों के साथ हो रहे समझौते के खिलाफ हैं, इसलिए हमने आज ये प्रदर्शन किया है। यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक एआई क्षेत्र के नेता, शिक्षाविद, शोधकर्ता, वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख और परोपकारी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहाँ एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसमें कई विश्व नेता और वैश्विक टेक कंपनियों के प्रमुख उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button