हिंदी विद्वान प्रो. सत्यनारायण का 82 वर्ष में निधन

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर के रूप में समर्पित सेवा प्रदान करने वाले डॉ. बोल्लम सत्यनारायण का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पत्नी, तीन पुत्र और पुत्री सहित भरेपूरे परिवार को शोक संतप्त छोड़ गये।

डॉ. सत्यनारायण एम.ए., पीएच.डी. के बाद उस्मानिया विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से जुड़े। उन्होंने हिन्दी और तेलुगु भाषा साहित्य में अनुवाद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह द्विवेदी युगीन साहित्य के विशेष अध्येता थे। अनेक तेलुगु कहानियों का हिन्दी में अनुवाद किया।

यह भी पढ़ें… काजीपेट को रेलवे डिवीजन बनाने की मांग को लेकर दमरे महाप्रबंधक को ज्ञापन

दलित कविताओं के तेलुगु से हिंदी अनुवाद के लिए उन्हें याद किया जाता है। अनुवाद के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. सत्यनारायण सेवानिवृत्ति के बाद लंबे अरसे तक राज्य सरकार की हिन्दी अकादमी से भी जुड़े रहे। उनके निधन से हैदराबाद और तेलंगाना के हिन्दी समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार बापूघाट श्मशानवाटिका में किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button