अमीनपुर में दो पार्कों की हैद्रा ने की फेंसिंग
हैदराबाद, हैद्रा ने शहर के सीमांत स्थित अमीनपुर बोर्ड के एक गाँव में दो पार्कों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए फेंसिंग लगायी।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री वेंकटरमण कॉलोनी वेल्फेयर असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हैद्रा के प्रजावाणी कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो पार्कों पर अतिक्रमण का खतरा है। हैद्रा ने शिकायत के आधार पर जाँच कर संबंधित विभागों के साथ मिलकर स्थल का निरीक्षण किया और हुडा द्वारा स्वीकृत लेआउट के अनुसार पार्क स्थलों की पहचान की।
यह भी पढ़ें… आईपीएल मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पार्कों के चारों ओर फेंसिंग लगायी गई और उन्हें पार्क स्थल के रूप में दर्शाते हुए बोर्ड लगाए गए। फेंसिंग किये गये पार्क स्थलों की भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



