लिटिल एंजल्स स्कूल में चारमहल फाग मण्डल का होली सम्मेलन

हैदराबाद, चारमहल फाग मण्डल द्वारा होली के उपलक्ष्य में चारमहल स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में होली सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मण्डल के मंत्री पीयूष शर्मा द्वारा दी गई। होली सम्मेलन के अन्तर्गत नगरद्वय की विभिन्न फाग मण्डलियों द्वारा होली पर गाये जाने वाले लोकगीतों (फाग) की प्रस्तुतियाँ दी गयीं।

चारमहल फाग मण्डल सहित पीपल हनुमान फाग मण्डली, मूसा बावली, बुद्ध सिंह बैठक पंच कमेटी मण्डली, धूलपेट, शीतला माता फाग मण्डली, दूध बावली, कारवान फाग मण्डली एवं परम संत श्री गुरु रविदास भजन मण्डली, जियागुड़ा के सदस्यों द्वारा संगीतमय फाग की प्रस्तुतियाँ दी गयीं। सम्मेलन के अन्तर्गत फाग की प्रस्तुतियाँ देने वाली सभी मण्डलियों का चारमहल फाग मण्डल के सदस्यों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

अवसर पर चारमहल फाग मण्डल के अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह, मंत्री पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह वर्मा, नरेन्दर यादव, विजयशंकर वर्मा, अनिल कुमार वाजपई, शक्ति सिंह, राजू पाण्डेय, सचिन वर्मा, श्रीकिशन पाण्डेय, अमरदीप सक्सेना, रामकुमार वर्मा, घनश्याम, अरविन्द वर्मा, रामेश्वर सिंह वर्मा, स्वयं वर्मा, वीरेन्दर वर्मा, टी. इंदर सिंह, किशन तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button