कुमावत समाज ट्रस्ट का होली महोत्सव आज से
हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली स्थित समाज के नवनिर्माणाधीन भवन में कुमावत समाज ट्रस्ट हैदराबाद तेलंगाना समाज बन्धुओं के सान्निध्य में होली महोत्सव गुरुवार, 26 फरवरी से 3 मार्च तक मनाया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष भाकरराम लारना ने बताया कि प्रतिदिन रात 8.15 बजे से भोजन-प्रसादी एवं 9.15 से 12.15 बजे तक गेर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 2 मार्च को रात 9.15 बजे होली दहन एवं 3 मार्च को प्रातः वेला में पूजा-अर्चना व घर-घर जाकर बच्चों की ढूँढ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बच्चो की ढूँढ के लिए गेनाराम गोठवाल से सम्पर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: माहेश्वरी युवक संघ का होली महोत्सव आरंभ
इस संबंध में आयोजित विशेष मीटिंग में अध्यक्ष भाकरराम लारना, संरक्षक प्रकाशचंद अलोदिया, सचिव संजय कुमार बाकरेचा, उपाध्यक्ष जोगाराम बाकरेचा, राणाराम खुदाल, प्रचार मंत्री बाबूलाल खुदाल, सहप्रचार मंत्री शंकरलाल चांदोरा, संगठन मंत्री तुलसीराम बाकरेचा, सहसंगठन मंत्री श्यामलाल बाकरेचा, पाबुराम पीपावत, माणकचंद लारना, छगनलाल मोटावत, गणपतलाल मानणिया, श्रवणलाल बोड़ावड़, सदस्य शंकरलाल एकलिया, सोहनलाल मोटावत, तेजाराम मोछीवाल, देवकरण लारना, किशोर कुमावत, अर्जुन दुबलदिया, बाबूलाल गुगाण, भींयाराम मानणिया, माणकचन्द रोहिवाल व अन्य उपस्थित रहे। भाकरराम लारना ने समाज बन्धुओं से महोत्सव में राजस्थानी वेष-भूषा में सपरिवार भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



