रंग रसिया परिवार का होली महोत्सव आरंभ
हैदराबाद, रंग रसिया परिवार का होली महोत्सव-2 सिकंदराबाद स्थित गुजरती स्कूल में आरंभ हुआ। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव के प्रथम दिन विशेष अतिथि के रूप में संजय सुनील दुग्गड़ एवं अशोक – सुनील, अमित हीरावत, बाबूलाल, राजेश, राजीव सुराणा परिवार के साथ उपस्थित थे।


यह भी पढे़: सब्जी फसलों पर अखिल भारतीय समन्वय योजना की 44वीं वार्षिक बैठक आरंभ
कार्यक्रम की शुरुआत रंग ससिया परिवार एवं सभी विशेष अथितियों द्वारा गणेश वंदना से हुई। रंग रसिया परिवार ने कार्यक्रम में सभी होली के रसियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मंगलवार, 3 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



