हैदराबाद, श्री राजस्थानी नव जागृति मंच (रजि.) अत्तापुर , श्री राजस्थानी नव जागृति मंच महिला प्रकोष्ठ एवं श्री राजस्थानी नव जागृति मंच युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राम बाग प्रांगण में होली के भजनों का आयोजन किया गया। श्री राजस्थानी नव जागृति मंच महिला प्रकोष्ठ तथा श्री राजस्थानी नव जागृति मंच युवा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भूमि पूजन एवं होलिका डंडा रोपण किया गया।
कार्यक्रम का आकर्षण फागुन के मनभावन भजन तथा गीत-संगीत रहा, जिसका आनंद बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी गोपाल बल्दवा का स्वागत शॉल व हार द्वारा किया गया। सीरवी समाज की पारंपरिक तरीके से गेर खेली गयी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था सदस्यों ने दिया योगदान
कार्यक्रम में श्री राजस्थानी नव जागृति मंच के संरक्षक नारायणदास हेडा, अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी, मंत्री श्रीकांत पाराशर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत व्यास (दधीचि), महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका गौरजा इन्नानी, सह-संयोजिका प्रभा जोशी, युवा प्रकोष्ठ संयोजक श्रीकांत जोशी, सह-संयोजक अशोक वर्मा, जुगल किशोर पारीक, बाबूलाल जोशी, लक्ष्मीनिवास सारड़ा, श्रीकिशन पंचारिया, रमेश कुमार लद्दड़, श्रवण कुमार व्यास, पन्नालाल शर्मा, प्रकाश भाटी, भगवान व्यास, प्रेम कुमार तोष्णीवाल, श्याम अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, गोविंदराज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, लीलाधक दाधीच, धर्मेंद्र जोशी, विजय व्यास, मूलचंद शर्मा, गणेश बियानी, रामप्रसाद रिणवा, जयप्रकाश बंग, नरेश डोबा, संजय गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, विजय गोलर प्रजापति, पुरुषोत्तम कड़ेल, श्रीकांत मित्तल, दिनेश कुमार खंडेलवाल, राजेश करवा, जयप्रकाश मालानी, पवन कुमार नालपुरिया, अरुण कुमार शर्मा, श्रीराम पुरोहित, मीठालाल प्रजापत, श्रीगोपाल सारड़ा, चंद्रप्रकाश बंग, सत्यनारायण फोगला, विकास अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, रामप्रकाश दरक, महेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार धूत, विलास व्यास, सत्यनारायण रोहिवाल, राजेश शर्मा, रामेश्वरलाल जांगिड़, शिव प्रसाद चौबे, कमला शर्मा, कोमल बेहवाल, रेखा लद्दड़, गायत्री पंचारिया, मनीषा मोदी, अल्का दाधीचि, प्रियांशु बिरला, गणपत सिंह राजपुरोहित, नरसिंग सारड़ा, सत्यप्रिय जाजू, पवन राठी, शंकर अग्रवाल, रामदेव राठी सहित अन्य ने योगदान प्रदान किया।
यह भी पढ़ें… दमरे महाप्रबंधक ने किया विजयवाड़ा मंडल का सुरक्षा
