होली में अनुमंडल स्तर तक तैनात रहेगी क्यूआरटी : एडीजी

पटना, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने सोमवार को कहा कि होली का त्योहार हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी कर ली गयी है, और इस बार जिला मुख्यालयों के साथ-साथ अनुमंडल स्तर पर भी त्वरित प्रतिक्रिया दल को तैनात किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दराद ने कहा कि जिन जिलों में पिछले वर्ष होली के दौरान दंगा-फसाद की घटनाएं हुई थीं, वहां इस बार विशेष चौकसी बरतते हुए क्यूआरटी की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अवैध गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अधिकारी ने कहा कि होली के अवसर पर अरवल, नवादा और गया जिलों में झूमटा जुलूस निकालने की परंपरा है, और इसके मद्देनजर इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पिछले वर्ष गया में 142, नवादा में 81 और अरवल में 12 झूमटा जुलूसों को लाइसेंस जारी किए गए थे।

यह भी पढ़े: जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक तैनात

एडीजी (विधि-व्यवस्था) ने कहा कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में होलिका दहन के स्थान के चयन तथा रंग-अबीर खेलने के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर तेज आवाज में डीजे बजाने तथा विशेष रूप से अश्लील गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button