अग्रवाल समाज हिमायतनगर शाखा का होली मिलन एवं भजन कार्यक्रम 4 मार्च को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज हिमायतनगर शाखा द्वारा 4 मार्च को होली मिलन एवं श्याम बाबा के भजन कार्यक्रम का आयोजन सिकंदराबाद स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा।
कार्यक्रम हेतु शाखा की कार्यकारिणी सभा ताजमहल होटल में हुई जिसमें तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। मानद मंत्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि शाखा द्वारा 4 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा।
अवसर पर हम दो श्याम प्रेमी द्वारा शाम 6 बजे से अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत किये जाएँगे। फूलों की होली का आयोजन भी किया जाएगा। सभी के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजन का भार मानद मंत्री को सौंपा गया। जोन कोआर्डिनेटर डी.पी. अग्रवाल ने सभी से इसमें सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने की अपील की। अवसर पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग हेतु सहमति दी।
यह भी पढ़ें… फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने मनायी 20वीं वर्षगाँठ
सभा में अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद पित्ती, सह-मंत्री मनीष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, नवीन आलमाल, प्रतीक अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



