रोजेज़ ऑफ राजलदेसर हैदराबाद का होली मिलन समारोह

हैदराबाद, रोजेज़ ऑफ राजलदेसर हैदराबाद तेलंगाना के तत्वावधान में होली मिलन समारोह भव्यता से राजस्थानी लोकगीत एवं संगीत के बीच आयोजित किया गया। रामकोट स्थित श्री जैन सेवा संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान संयोजक दिलीप डागा ने कहा कि रोजेज़ ऑफ राजलदेसर हैदराबाद का यह 25वाँ वर्ष है। इस रजत जयंती को बहुत ही भव्यता से विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ।

रोजेज़ ऑफ राजलदेसर हैदराबाद होली मिलन समारोह

कार्यक्रम में मशहूर सिंगर शोभाश्री एवं अकबर ने अपनी मधुर वाणी में होली एवं प्रसिद्ध गीतों के साथ रंग जमाते हुए सभी का भरपूर मनोरंजन किया। अवसर पर राजस्थान के कलाकारों द्वारा होली के धमाल गीतों एवं कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। अवसर पर हेमराज दुगड एवं प्रधान संयोजक दिलीप डागा ने भी राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। सुनील डांस ग्रुप की नीतू एवं रूही की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। देर तक सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

यह भी पढ़ें… महेश फाउंडेशन का द्वितीय मेडिकल उपकरण सेवा केन्द्र बाहेती भवन में उद्घाटित

अवसर पर रोजेज़ ऑफ राजलदेसर हैदराबाद तेलंगाना के अध्यक्ष दीपचंद बरडिया, मंत्री अनिल बैद, कार्यक्रम संयोजक दिलीप डागा, हेमराज दुगड़, महेन्द्र दुगड़, राकेश कुंडलिया, मोतीलाल बरडिया, लक्ष्मीपत बैद व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सभी के लिए हाई टी एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button