वैष्णव सत्संग मंडल का होली कार्यक्रम 1 मार्च को

हैदराबाद, सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में रविवार, 1 मार्च को श्री वैष्णव सत्संग मंडल द्वारा ‘होली के रंग, राधाकृष्ण के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आज यहाँ मंडल के प्रभारी राधेश्याम राठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 मार्च को दोपहर 3.30 से शाम 7 बजे तक राधाकृष्ण की झाँकियाँ, ग्वालबालों के नृत्य, नाटक, गरबा व डांडिया नृत्य तथा फूलों की होली के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आरती एवं महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। अवसर पर विभिन्न मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़े: श्री खांडल माता का वार्षिकोत्सव 1 मार्च को

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button