गंगानगर हनुमानगढ़ आंचलिक परिषद का होली स्नेह मिलन समारोह

हैदराबाद, गंगानगर, हनुमानगढ़ आंचलिक परिषद (जैन तेरापंथी प्रवासियों की संस्था) द्वारा होली स्नेह मिलन-2026 समारोह का आयोजन महेश्वरम स्थित ग्रैंश्रीड एरिना रिसॉर्ट्स में किया गया। कार्यक्रम में अंचल के लगभग 25 परिवारों के 100 से अधिक सदस्यों ने राजस्थानी संस्कृति का जश्न मनाया। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से परिषद के सदस्य 2 बसों के द्वारा रिसॉर्ट्स पहुँचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक राजस्थानी होली रही।

गंगानगर जैन परिषद के सदस्य होली समारोह में भाग लेते हुए

हैदराबाद की आईडीपीएल मंडली से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत चंग की थाप और होली के गीतों (धमाल) ने राजस्थान की जीवंत संस्कृति की छटा बिखेरी। सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। उत्सव में मनोरंजन और खेलकूद की विशेष धूम रही। सदस्यों ने स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट व बैडमिंटन का आनंद उठाया। महिलाओं और बच्चों के लिए तंबोला एवं विशेष पार्टी गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें… विश्व मंगल गौशाला में ‘एक शाम गौमाता के नाम जागरण’ समारोह

अवसर पर जयप्रकाश सत्यपाल जैन परिवार, हेमंत संचेती परिवार, श्रवण कोठारी परिवार, भरत सिंघी परिवार, भीखम चंद राजकुमार लूणिया परिवार, राकेश पुगलिया परिवार, मदनचंद बरड़िया परिवार, सुमित चोपड़ा परिवार, श्रीचंद राजेश नाहटा परिवार, प्रवीण श्यामसुखा परिवार, महेंद्र लुणावत परिवार, संदीप लुणावत परिवार, विजय सिंह गुजराणी परिवार, अशोक घिया परिवार, अशोक चोरड़िया परिवार, ललित भंसाली परिवार उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button