अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन मार्ग शाखा का होलिका दहन कार्यक्रम 3 मार्च को
हैदराबाद, अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन मार्ग शाखा द्वारा होलिका दहन कार्यक्रम मंगलवार, 3 मार्च को बंजारा हिल्स, रोड नंबर 12 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में सुबह 5.41 बजे आयोजित किया जाएगा।
शाखा के मानद मंत्री सुभाष कुमार अग्रवाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस संबंध में शाखा की बैठक अध्यक्ष मुन्नालाल अग्रवाल के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुन्नालाल अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से होलिका दहन कार्यक्रम बंजारा हिल्स, रोड नंबर 12 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में मंगलवार, 3 मार्च को सुबह 5.41 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
होली की पूजा सुबह 5.15 से 5.35 तक की जाएगी। डण्डा रोपण का कार्य सोमवार, 2 मार्च को सुबह 9.31 पर होगा। कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार गुप्ता हैं। अधिक जानकारी हेतु उनसे संपर्क किया जा सकता है। सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।
यह भी पढ़ें… चिलकुर श्री बालाजी मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी सौंदर राजन का निधन
बैठक में उपाध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल, मंत्री सुभाष कुमार अग्रवाल, सहमंत्री अजय दोचानिया, कोषाध्यक्ष ताराचंद बंसल, केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज पश्चिमी जोन जिला समन्वयकर्ता एवं शाखा के परामर्शदाता मुकुंदलाल अग्रवाल, शाखा परामर्शदाता महेश कुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, संदीप अग्रवाल व अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



