एल.बी. नगर में हुक्का सेंटर पर छापा, हिरासत में लिए गए 37 आरोपी
हैदराबाद, मल्काजगिरी के नागोल थाना परिधि में एल.बी.नगर एसओटी पुलिस ने हुक्का सेंटर पर छापा मारकर 37 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसओटी पुलिस ने बताया कि एसीपी कृष्णय्या के नेतृत्व में सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सहरी कैफे हुक्का सेंटर पर कल रात एसओटी पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान बड़े पैमाने पर हुक्का संबंधी सामग्री जब्त की गई।
इसी प्रकार एल.बी. नगर स्थित एलओसी हुक्का सेंटर पर भी छापा मारा गया। नागोल के हुक्का सेंटर से 20 आरोपियों को और एल.बी. नगर के हुक्का सेंटर से 17 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इन दोनों हुक्का सेंटरों में बंजारा हिल्स, मासाब टैंक, बंड्लागुड़ा, एल.बी. नगर, मलकपेट व अन्य क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर युवा आकर हुक्का पी रहे थे।
यह भी पढ़े : जग्तियाल : माँ-बेटे की कुछ घंटों के अंतराल में मौत से मातम
सहरी हुक्का सेंटर में हुक्के के लिए 700 रुपये वसूल किए जा रहे थे। गौरतलब है कि सरकार ने हुक्का सेंटरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद भी नागोल में कौशिक नामक युवक अवैध रूप से हुक्का सेंटर चला रहा था। हुक्का सेंटर से हिरासत में लिए गए आरोपियों के रक्त के नमूने प्राप्त किए गए। रक्त की जाँच रिपोर्ट के आधार पर यदि ड्रग्स सेवन का खुलासा होता है, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





