पुराने शहर में हुक्का सेंटर पर छापा, 10 गिरफ्तार

हैदराबाद, पुराने शहर के मैलारदेवपल्ली पुलिस क्षेत्र के वाटेपल्ली इलाके में हुक्का सेंटर पर छापेमारी करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि तड़के हुक्का पार्लर पर छापेमारी करते हुए मोहम्मद तनवीर (23) नामक युवक को हिरासत में लिया गया। तनवीर अवैध रूप से हुक्का सेंटर का संचालन कर रहा था। छापेमारी के दौरान तनवीर के साथ कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब के नशे में दोस्त की हत्या

छापेमारी के दौरान 3 बड़े हुक्का पॉट, 9 छोटे हुक्का पॉट, 1 एप्पल फ्लेवर, 1 बॉक्स अलफाउज फ्लेवर, 1 बॉक्स अलफाखेर फ्लेवर, 2 बॉक्स कोयले, 12 हुक्का पाइप, 1 स्मार्ट मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ क्राइम नंबर 257/2016 के तहत सीओपीटीए की धारा 20(2) और बीएनएस की धारा 280 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button