मेदक-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Ad

हैदराबाद, मेदक-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मोटरसाइकिल को आरटीसी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक सभी रिश्तेदार थे और दावत से लौट रहे थे।

नगर के सीमांत क्षेत्र कोलचारम थाना परिधि के अंतर्गत रामपुर ग्राम सीमा पर आज शाम आरटीसी बस के टक्कर मार देने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। कोलचारम सब-इंस्पेक्टर मो. मोहिनुद्दीन के अनुसार, हवेली घनपुर मंडल का बुरुगुपल्ली ग्राम निवासी अमृत गौड़ (50) अपने पुत्र ऋषिवर्धन गौड़ (12) और अपने दामाद साई गौड़ (35) के साथ रंगमपेट में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर दावत में भाग लेकर मोटरसाइकिल पर लौट रहा था।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

रास्ते में मेदक-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 765 पर रामपुर ग्राम के निकट मेदक से नरसापुर की ओर जा रही आरटीसी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गतिमान मोटरसाइकिल से गिर गए और बस के नीचे कुचल जाने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button