ओडिशा : होटल निकाय ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर हस्तक्षेप की मांग की

भुवनेश्वर, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी को लेकर ओडिशा होटल एवं रेस्तरां संघ (एचआरएओ) ने मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से हस्तक्षेप कर एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। एचआरएओ ने पुरी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में व्यवधान से आतिथ्य उद्योग के संचालन में गंभीर कठिनाइयां पैदा हो रही हैं।

उद्योग संगठन ने कहा कि होटल और रेस्तरां अपने रोजमर्रा के रसोई संचालन के लिए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हैं। ऐसे में अचानक आपूर्ति बाधित होने से कई प्रतिष्ठानों में भोजन तैयार करने और सेवा देने का काम प्रभावित हुआ है।

एचआरएओ के अध्यक्ष जे. के. मोहंती ने कहा, ‘‘यदि यह स्थिति जारी रही तो होटल संचालन बंद होने, बुकिंग रद्द होने और पर्यटकों को असुविधा होने की आशंका है।’’ मोहंती ने आतिथ्य उद्योग को भारत के पर्यटन तंत्र का एक अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि एलपीजी आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं में किसी भी तरह का व्यवधान होटल और रेस्तरां की सेवाएं देने की क्षमता को सीधे प्रभावित करता है।

यह भी पढ़े : वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर समिति

केंद्र सरकार ने छह मार्च को पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आपूर्ति में बाधा की आशंकाओं को देखते हुए तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा, सात मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर और वाणिज्यिक सिलेंडरों के दाम में क्रमश: 60 रुपये और 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button