अपने गार्डन में ऐसे करें रोशनी की व्यवस्था

यदि आप अपने छोटे या बड़े किसी भी तरह के गार्डन को रात की रोशनी में देखने के लिए या गर्मियों की शामें वहाँ बिताने के लिए कुछ वक्त गुजारना चाहते हैं तो गार्डन के किसी एक हिस्से या पूरे गार्डन में लाइटिंग की व्यवस्था करना जरूरी होता है।

कम वोल्टेज वाले लाइटों को इंस्टॉल करना थोड़ा आसान होता है या फिर लैंप की क्रमवार सीरीज को अलग-अलग जगहों पर रखकर उसे एक ट्रांसफॉमर के साथ अटैच किया जाए, तो यह लाइटिंग के लिए काफी उपयोगी होता है। इसके अलावा घर से गार्डन तक के रास्ते में लाइट लगाने से भी प्रकाश की सुविधा तो होती ही है, इसके साथ-साथ रोशनी से भरा गार्डन सुंदर भी बहुत लगता है।

यदि आपको गार्डन के लिए वायरिंग के विषय में कम जानकारी है तो इसके लिए आप किसी अनुभवी इलेक्ट्रीशियन की मदद ले सकते हैं। गार्डन में लाइटिंग के लिए सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाली चीज है, खुले में लाइट की व्यवस्था और बाहरी हिस्से में लगे स्विच बोर्ड, जो धूप और बारिश की मार पूरे साल झेलते हैं। उन्हें ऐसे सुरक्षित जगह पर लगाना चाहिए, जहाँ से शॉर्ट सर्किट न हो सके या भीगने से उनमें करंट न आए।

गार्डन के बड़े पौधों और पेड़ों के लिए ड्रामेटिक लाइटिंग टिप्स

गार्डन में मौजूद कुछ खास, सुंदर और बड़े प्लांट्स के पास लाइटिंग लगा कर या बड़े पेड़ों में उनकी शाखाओं में छोटे बल्व लगा कर उन्हें काफी ड्रामेटिक लुक दे सकते हैं। लाइटिंग हल्की ही होनी चाहिए। पूरे गार्डन को रोशनी से भरना सही नहीं होता, क्योंकि इससे न तो रात में हरियाली के साथ होने का कोई एटमोस्टफियर क्रिएट होता है और न ही गार्डन अट्रैक्टिव दिखता है। छोटी-छोटी लाइट्स को बाहरी इस्तेमाल में लगाया जा सकता है। उन्हें बेलों के ऊपर की ओर चढ़ती दिशा में लगाएं तो उनके बीच से छनती रोशनी रात के समय एक सुंदर वातावरण बनाती है।

यदि आप अपने गार्डन की लाइटिंग को थोड़ी भव्यता देना चाहते हैं तो बाहरी हिस्से में बड़े कैंडल होल्डर लगाएँ, जो आयरन या ब्रास के बने होते हैं। इन होल्डर्स को बाहर पूरी तरह धूप और पानी से बचाने की सुविधा के मद्देनजर से तैयार किया जाता है। रॉट आयरन से बने चर्च कैंडल्स को इनमें लगाया जा सकता है और इन्हें सीधे पौधों के बीच में रखकर गार्डन को एक नया लुक दे सकते हैं।

सजावट और सुरक्षा के साथ गार्डन में लाइटिंग आइडियाज

जिस हिस्से में प्रकाश की व्यवस्था की गई है, उसी के आसपास बार्बीक्यू या पार्टी करने का स्थान बनाएँ। इन कैंडल लैंटर्न को पेड़ों से लटकाकर भी रखा जा सकता है। मेटल की बनी लैंटर्न जिनमें उनको लटकाने के लिए हैंडल होते हैं, वो भी आपके गार्डन को सूदिंग लुक देते हैं।

इन तमाम तरह की चीजों से अपने गार्डन को रोशन करने के साथ-साथ आप मिट्टी के गमलों को भी कैंडल होल्डर बना सकते हैं या जैम की बोतल के ढक्कन में छेद करके अपनी खुद की लैंटर्न तैयार कर सकते हैं। गार्डन के बाहरी हिस्से में सफेद फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की लाइट के जिस हिस्से से पूरी लाइट का कनेक्शन किया जाना है, उसकी भी सुरक्षा की व्यवस्था करें ताकि खुले हुए वायर खतरे का बायस न बनें।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • अपने गार्डन में लाइट की व्यवस्था के लिए ज़रूरी नहीं कि आप इसके लिए भारी-भरकम बजट बनाएँ। छोटे मिट्टी के गमलों पर बड़ी मोमबत्तियों को सजाया जा सकता है, जिसमें खर्च कम आता है और यह सजावट व रोशनी दिखने में भी स्टाइलिश लगती है।
  • मिट्टी के गमलों में मोमबत्ती लगाकर उन्हें आधा ज़मीन में गाड़कर बार्बीक्यू एरिया के आसपास रखा जा सकता है, ताकि जिसकी जब ज़रूरत हो, तभी उसमें मोमबत्ती से रोशनी की जा सके।
  • आप डीआईवाई के जरिये भी अपनी खुद की लैंटर्न तैयार कर सकते हैं।
  • सुगंधित और इंसेक्ट्स को दूर भगाने वाली कैंडल्स दिखने में भी आकर्षक होती हैं और रात के समय इनके इर्दगिर्द कीड़े-मकोड़े भी नहीं आते।
  • बाज़ार में कई ऐसी अगरबत्ती भी मिलती हैं, जिन्हें आप रात के समय इस्तेमाल में ला सकते हैं।
  • यदि आप गार्डन में पार्टी आयोजित कर रहे हैं तो फ्लोटिंग कैंडल्स या बाउल्स में लगने वाली मोमबत्ती को भी लगाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं।
  • कैंडल्स को लैंटर्न के बीच में लगाकर इन्हें एक साथ भी एक कोने में रखा जा सकता है।

-अनु आर.

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button