भजन संध्या के साथ किया गया हुंडी ऑक्शन

Ad

हैदराबाद, माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल द्वारा शनिवार, 21 मार्च को नुमाइश मैदान में आयोजित किए जाने वाले माँ वैष्णो देवी जागरण के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। अवसर पर हुंडी का ऑक्शन हुआ। मंडल व उनके परिवार के लिए मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही हुंडी का ऑक्शन हुआ, जिसका लाभ धीरज अग्रवाल को प्राप्त हुआ। भजन संध्या में मुरारी दाहिमा, सुनिल छापरवाल और चेतन दाहिमा ने भजनों की प्रस्तुति दी।

माँ वैष्णो देवी जागरण से पहले भजन संध्या कार्यक्रम

अवसर पर मंडल के ए.के. अग्रवाल ने बताया कि शनिवार, 21 मार्च को माँ वैष्णो देवी का जागरण भव्यता से आयोजित किया जाएगा। साथ ही भक्तों के लिए खाने पीने के स्टॉल स्थापित किए जाएँगे। अवसर पर पित्ती ट्रस्ट अग्रवाल सेवा दल व हरियाणा नागरिक संघ चिकित्सालय द्वारा मेडिकल कैम्प लगाया जाएगा। इसके अलावा मारवाडी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गौशाला स्टॉल के साथ एकल विद्यालय का भी स्टॉल होगा।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन

जागरण में विभिन्न सेवाओं और स्टॉल की व्यापक व्यवस्था

जल सेवा नारायण चौधरी, पूजा सामग्री, आइसक्रीम सेवा अनूप कुमार झुनझुनवाला, बैनर एवं होर्डिंग सेवा अमित सरावगी, समोसा सेवा सत्यनारायण रविन्द्र कुमार, बटर मिल्क सेवा नितिन अग्रवाल, उपमा सेवा दीपेश अग्रवाल, पॉपकार्न सेवा नवीन अग्रवाल, इडली सेवा संजय अग्रवाल, बिस्कुट सेवा रमेश अग्रवाल, कड़ी कचौरी, चाय कॉफी सेवा जय माता दी, बिरयानी सेवा नरेश गर्ग, मैसूर भज्जी सेवा कपिश अग्रवाल, रोस मिल्क सेवा गोविन्द अग्रवाल, फ्रूट स्टॉल सेवा ललित अग्रवाल, स्टेशनरी सेवा रामकिशन अग्रवाल, पेपर स्टिप एड सेवा राजेश सिंघानिया, रसना सेवा महावीर प्रसाद पवन कुमार डोकानिया, भंडारा सहयोगी नरेश ताजपुरिया, सुभाषचंद अग्रवाल, किरोड़ीमल मनीष अग्रवाल, रामप्रकाश बंसल सहित अन्यों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

माँ वैष्णो देवी जागरण से पहले भजन संध्या कार्यक्रम

अवसर पर मंडल की कोर समिति के रामकिशन अग्रवाल, ए.के. अग्रवाल, राकेश नरसिंगपुरिया, संजय अग्रवाल (राजस्थानी), अंजनी कुमार सरावगी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश जालान, सूर्यकमल गुप्ता, धीरज कुमार अग्रवाल ताउजी, प्रवीण नावंदर सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button