अवैध संबंध के चलते पति की हत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र चेवेल्ला थाना परिधि में अवैध संबंध के चलते एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसे अस्वस्थता के चलते मौत हो जाने का नाटक किया। मृतक व्यक्ति की माँ ने संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मामला दर्ज कर हत्या का खुलासा किया।

चेवेल्ला पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला के चंद्ररेड्डी नगर कॉलोनी शंकरपल्ली के परवेद ग्राम निवासी कृष्णा (35) का कुछ वर्ष पूर्व राजेश्वरी से विवाह हुआ था। कृष्णा मजदूर के रूप में और राजेश्वरी घरेलू नौकरानी के रूप में कार्य कर रही थी। छह माह पूर्व राजेश्वरी का खानापुर ग्राम निवासी शरत से परिचय हुआ। यह परिचय दोनों के बीच अवैध संबंध में बदल गया। दोनों के बीच अनैतिक संबंध की कृष्णा को भनक लग गई

थी। इस कारण दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। उसने राजेश्वरी को शरत से न मिलने के लिए कई बार चेताया और उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की। इस कारण राजेश्वरी ने शरत के साथ अनैतिक संबंध में बाधक बन रहे अपने पति कृष्णा को रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके बाद वह कृष्णा की हत्या करने के लिए अवसर तलाश रही थी।

प्रेम संबंध की साजिश में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

कृष्णा ने जान का खतरा होने का हवाला देते हुए पुलिस में शिकायत भी की। पुलिस ने दोनों को बुलाकर परामर्श किया। इसके बाद भी राजेश्वरी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। राजेश्वरी ने सोची-समझी साजिश के तहत कल रात अपने प्रेमी शरत के साथ मिलकर गहरी नींद में सो रहे कृष्णा पर हमला कर दिया।

इस हमले में बच निकलने के प्रयास में कृष्णा गिर गया और उसके सिर पर चोट लग गई। उसके नीचे गिरते ही राजेश्वरी और शरत ने मिलकर सीने पर हाथों और लातों से जोरदार प्रहार किया। इस हमले में कृष्णा बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों उसे ऑटो में डालकर निजी अस्पताल ले गए और वहाँ बताया कि अस्वस्थता के कारण कृष्णा गिरकर घायल हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों को उनकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ, क्योंकि कृष्णा के शरीर पर मारपीट के कारण गंभीर चोट के निशान थे।

अस्पताल प्रबंधन ने तुरन्त इस घटना की चेवेल्ला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कृष्णा के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। इधर कृष्णा की माँ नरेगुड़ेम अंजम्मा ने अपने पुत्र की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजेश्वरी और शरत को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने पर दोनों ने कृष्णा की हत्या करने का अपराध स्वीकार लिया। इसके पूर्व शरत के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button