हैदराबाद : 10वीं फेल 20 साल से डेंटिस्ट

हैदराबाद, यह सुनने में अटपटा लगता है कि जिस व्यक्ति ने 10वीं कक्षा तक भी पढ़ाई नहीं की है और वह पिछले 20 वर्ष से डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) बनकर लोगों का उपचार कर रहा है। रोजगार के लिए उत्तर-प्रदेश से पलायन कर हैदराबाद आए रमेश ने 10वीं की परीक्षा पास नहीं की और रोजगार न मिलने पर वह फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए डेंटिस्ट बनकर न केवल अपना क्लीनिक खोला, बल्कि इसे 20 वर्ष से संचालित कर लोगों के दाँतों से खिलवाड़ कर रहा था।

रमेश के उपचार करने का तरीका भी बड़ा अजीब था, क्योंकि वह दिन के समय उपचार न कर केवल रात से सुबह तक लोगों का उपचार करता था। उसकी इस विचित्र शैली को लेकर कुछ लोगों को संदेह हो गया और संदेह के चलते कुछ लोगों ने पुलिस में उसकी शिकायत कर दी। मल्काजगिरी की एसओटी पुलिस ने नेरेडमेट पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत रमेश के क्लीनिक पर छापा मारकर उसकी पोल खोल दी।

छापे के दौरान पुलिस ने रमेश के पास से फर्जी सर्टिफिकेट और दंत चिकित्सा संबंधी उपकरण आदि बरामद किए। जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि रमेश के पास 10वीं कक्षा पास करने का भी प्रमाण-पत्र नहीं है। रोजगार के लिए हैदराबाद आने के बाद वह मेडिकल संबंधी फर्जी दस्तावेजों के जरिए धड़ल्ले से डेंटल क्लीनिक संचालित कर लोगों का उपचार कर रहा था। उसके खिलाफ मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई हेतु नेरेडमेट पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button