हैदराबाद : 39 बोतल अवैध शराब ज़ब्त

Ad

हैदराबाद, अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान तस्करी कर लाई जा रही शराब का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में बोतलें जब्त कीं, जिससे अवैध कारोबार पर एक और बड़ा वार हुआ है।

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की जाँच के दौरान पुलिस ने 39 नॉन-ड्यूटी पेड (एनडीपीएल) शराब की बोतलें जब्त की। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि एयरपोर्ट के समीप स्थित पहाड़ी शरीफ इलाके में एसटीएफ की सी और डी टीमों द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : 1.36 किलो गांजे के साथ एक गिरफ़्तार

इस अभियान का नेतृत्व सीआई वेंकटेश्वरलू और सीआई नागराजू ने किया। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली। इसी दौरान एक वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। बताया गया है कि शराब दिल्ली और गोवा से लाई गई थी, जिसे हैदराबाद में अवैध रूप से बेचने की योजना थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button