हैदराबाद : 1.3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ़्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की प्रवर्तन टीम ने घटकेसर क्षेत्र में 1.3 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पीरजादिगुड़ा स्थित पर्वतापुर रोड पर गांजा बेचने की सूचना मिलने के बाद छापा मारकर कुम्मरी गोपी नामक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से 1.3 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में गोपी ने मुन्ना नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। आरोपी को जब्त गांजा समेत आगे की कार्रवाई के लिए घटकेसर की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : बस-लॉरी टक्कर में छह घायल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



