हैदराबाद : स्वच्छता को लेकर तीन होटलों के खिलाफ कार्रवाई

हैदराबाद, अत्तापुर पुलिस ने स्वच्छता को लेकर तीन होटलों के खिलाफ मामले दर्ज किये। अत्तापुर पुलिस सब इंस्पेक्टर एन. निरंजन ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर मोगल बावर्ची होटल अत्तापुर, बालाजी ढाबा टाइटेनियम एन एम गुड़ा और शाही कल्याणी बिरयानी एमएम पहाड़ी चौराहा पर छापे मारी कर स्थिति का जायजा लिया। छापे के दौरान तीनों होटलों में साफ-सफाई और स्वच्छता को बनाए न रखने के कारण मामले दर्ज किये गये।

अत्तापुर पुलिस ने बताया कि पिल्लर नंबर 127 अत्तापुर स्थित मोगल बावर्ची होटल पर सुबह 10 बजे छापा मारा गया। छापे के दौरान देखा गया कि होटल के रसोई घर में अस्वच्छ वातावरण में चिकन, मटन, कटी हुई सब्जियां प्लास्टिक के कवरों, बकीट और डिब्बों में भर कर इसे डीप फ्रीजर में रखा गया था। इनमें से अधिकांश चिकन, मटन व सब्जियाँ आदि खराब हो चुकी थीं और इन पर फंगस भी लगा हुआ था। इस कारण होटल के मालिक रॉयल कॉलोनी बालापुर निवासी सय्यद कलीम (48) के खिलाफ मामले दर्ज किये गये।

बालाजी ढाबे की रसोई में गंदगी और सड़ी सब्जियां मिली

इसी प्रकार एन.एम गुड़ा स्थित बालाजी ढाबे पर छापे के दौरान रसोई घर में गंदगी पाई गयी और कटी हुई सब्जियाँ, मसाले आदि अस्वच्छ वातावरण में रखे गए हुए थे और अधिकांश सब्जियाँ ख़राब हो चुकी थीं। रसोई घर में चूहे और बिल्लियाँ मंडरा रही थी। इस कारण ढाबे के मालिक अत्तापुर निवासी अशोक सैनी के खिलाफ मामले दर्ज किये गये।

यह भी पढ़ें… क्षणिक आवेश में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएँ में लगा दी छलांग

इसके अलावा एम एम पहाड़ी स्थित शाही कल्याणी बिरयानी के रसोई घर में भी गंदगी फैली हुई थी और मांस व सब्जियां आदि प्लास्टिक के कवरों, प्लास्टिक की बकेट आदि में भर कर अस्वच्छ वातावरण में डीप फ्रिज में रखे हुए थे और अधिकांश पर फंगस लग चुका था। इस कारण इसके मालिक असद बाबा नगर निवासी मोहम्मद ताहेर कुरैशी (42) के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ की गयी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button