हैदराबाद आ गया रोमिंग तिरामिसू

Ad

बई, ऑस्ट्रेलिया और इटली में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा वायरल रोमिंग तिरामिसू अब हैदराबाद आ गया है। शहर में पहली बार हैदराबाद की एक होम बेकरी स्वीट पेटिट ने शादियों, पार्टियों और खास इवेंट्स के लिए यह अनोखा लाइव डेज़र्ट पेश किया है, जो इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर कॉन्सेप्ट को लोकल सेलिब्रेशन में ला रहा है। यहाँ का सर्व किया जाने वाला तिरामिसू पूरी तरह से एगलेस और अल्कोहल-फ्री है, जो इसे ज़्यादा लोगों के लिए सही बनाता है। स्वीट पेटिट की फाउंडर रुचि कहती हैं, हर कोई इसे सोशल मीडिया पर देख रहा था, लेकिन हमारे शहर में यह उपलब्ध नहीं था।

यहाँ शादियां और इवेंट्स बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए तिरामिसू को हैदराबाद में लाने लायक एक्सपीरियंस लगा। तिरामिसू एक क्लासिक इटैलियन डेज़र्ट है। तिरामि सू इतालवी शब्द है, जिसका अर्थ है- मुझे उठाओ या मुझे प्रफुल्लित करो। यह कॉफी में भीगे हुए लेडीफिंगर बिस्कुट (सावोयार्डी) की लेयर्स और एक रिच क्रिमी फिलिंग से बनता है, जिसे कोको पाउडर डस्टिंग के साथ टॉप किया जाता है।

वह आगे कहती हैं, हालांकि पारंपरिक रूप से इस डेज़र्ट में अंडा और अल्कोहल डाला जाता है, लेकिन हमने इसमें इन चीज़ों का इस्तेमाल नहीं किया है और इसका वैसा ही स्वाद बनाए रखा है। वह यह भी बताती हैं कि इवेंट और पसंद के आधार पर दूसरे डेज़र्ट भी इसी रोमिंग कॉन्सेप्ट में परोसे जा सकते हैं। लॉन्च होने के बाद से रोमिंग तिरामिसू कॉन्सेप्ट को शहर के डेज़र्ट पसंद करने वालों की ओर से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस व्यंजन की कीमत लगभग 12,000-15,000 प्रति ट्रे है और हर ट्रे लगभग 25-30 लोगों के लिए है।

अधिक जानकारी के लिए? संपर्क करें -6281543017

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button