हैदराबाद : 485 शराबी वाहन चालकों पर दर्ज किए गए मामले

Ad

हैदराबाद, साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 262 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि 262 मामलों में 205 दोपहिया, 5 तिपहिया, 50 चौपहिया, 2 भारी वाहन से संबंधित हैं। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा मल्काजगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 8 से 14 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाते हुए कुल 223 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेगमपेट की ट्रैफिक पुलिस ने 24 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा। उसी तरह, तिरुमलगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 20, गोपालपुरम की ट्रैफिक पुलिस ने 11, अलवाल की ट्रैफिक पुलिस ने 8, मल्काजगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 13, जवाहरनगर की ट्रैफिक पुलिस ने 26, उप्पल की ट्रैफिक पुलिस ने 11, कुशाईगुड़ा की ट्रैफिक पुलिस ने 10, घटकेसर की ट्रैफिक पुलिस ने 33, एल.बी. नगर की ट्रैफिक पुलिस ने 47 व वनस्थलीपुरम की ट्रैफिक पुलिस ने 20 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना : जहर देकर 100 आवारा कुत्तों को मार डाला गया

इसके अलावा पिछले सप्ताहभर में सेलफोन ड्राइविंग के 1237 मामले, त्रिपल राइडिंग के 2029 मामले, ओवर स्पीड के 1543 मामले, सिग्नल जम्प के 2338 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 9006 मामले, वाहन ठहराते हुए रास्ता रोकने के 9872 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button