हैदराबाद : मोइनाबाद में लाखों की नगदी समेत आभूषण चोरी
हैदराबाद, मोइनाबाद पुलिस क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों की नगदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमदापुर निवासी व्यवसायी श्रीनिवास गत 23 मार्च को गोवा घूमने गए थे, जबकि 25 मार्च को उनकी पत्नी और बच्चे रिश्तेदारों के घर चले गए। इसी दौरान 25 से 27 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और लॉकर तोड़ दिया। चोरों ने 168 ग्राम सोना, 20 तोला चांदी और करीब 10 लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गए।
इसी बीच, शुक्रवार रात जब परिवार वापस अपने घर लौटा, तो घर का सामान बिखरा था और अलमारी से नगदी और आभूषण गायब थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम से भी मुआयना करवाया। इसके अलावा पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
यह भी पढे़: उप्र : बरेली में बच्चा चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



