हैदराबाद : सिविल डिफेंस वॉलेंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम
हैदराबाद, तेलंगाना फायर, डिजास्टर रेसपॉन्स, एमर्जेन्सी व सिविल डिफेंस विभाग के तत्वावधान में आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर युवाओं को फस्ट रेस्पॉन्डर के तौर पर तैयार करने के लिए सिविल डिफेंस वॉलेंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 9 से 15 मार्च तक 7 दिन युवाओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीजी कॉलेज सैफाबाद में अग्निशमन विभाग के निदेशक जी.वी. नारायण राव ने किया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम के उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में जी.वी. नारायण राव ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी विभागों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रशिक्षित वॉलेंटर आपातकालीन स्थितियों जैसे हवाई हमले, केमिकल हमले, न्यूक्लियर एक्सिडेंट और अन्य आपदाओं के दौरान सरकारी विभागों की मदद कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वॉलेंटरों को रेस्क्यु ऑपरेशन, फायर फाइटिंग, फर्स्ट एड, क्राउड कंट्रोल, राहत सामग्री का वितरण आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें… जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी का 2026 का चातुर्मास कारवान दादावाड़ी में
आपातकालीन स्थिति में प्रशिक्षित वॉलेंटियर पुलिस, दमकलकर्मियों, एनडीआरएफ और अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के महानिदेशक विक्रमसिंह मान ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित वॉलेंटर के साथ एक मजबूत कम्युनिटी बनाना आपातकालीन परिस्थितियों में जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर मल्टीजोन 1 के आरएफओ बी. सुधाकर, कॉलेज के प्रिंसिपल डी. करुणा सागर, वाइस प्रिंसिपल टी. रामा व अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



