हैदराबाद : शराब के नशे में दोस्त की हत्या
हैदराबाद, नगर के सनतनगर थाना परिधि में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़े के चलते एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के सिर पर भारी पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी रोहित कुमार और नरेश (40) कल रात फतेहनगर पाइप लाइन रोड के पास बैठकर शराब पी रहे थे।
यह भी पढ़े : तेलंगाना में 28 मार्च तक बारिश की संभावना
इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ जाने पर क्षणिक आवेश में आकर रोहित कुमार ने नरेश को मारपीटकर नीचे गिरा दिया और उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। सिर फट जाने से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश की हत्या करने के बाद रोहित कुमार वहाँ से फरार हो गया। मौके पर पहुँची सनतनगर पुलिस ने नरेश के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





