हैदराबाद नुमाइश : 264 मनचलों पर कार्रवाई

हैदराबाद, हैदराबाद की शी टीम ने अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) के दौरान युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ करने के विभिन्न मामलों में 264 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये मनचलों में 22 नाबालिग शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी गत 1 जनवरी से 15 फरवरी के दौरान की गयी।

पुलिस उपायुक्त डॉ. लावण्या एन. जे. पी ने बताया कि नुमाइश के दौरान सादी वर्दी में शी टीम के अधिकारियों को नियुक्त किया गया और अधिकारी बॉडी वार्न कैमरों के साथ कड़ी नजर रखे हुए थे। शी टीम ने ठोस सबूत के साथ नुमाइश में आने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 264 मनचलों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये मनचलों में 242 बालिग और 22 नाबालिग शामिल हैं।

यह भी पढ़े: नुमाइश में शी टीम्स को सतर्क रहने के निर्देश

डॉ. लावण्या एन. जे. पी ने बताया कि 188 मनचलों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये और इनमें से 52 आरोपियों को अदालत ने 1,050 रुपये का जुर्माना लगाया और 4 आरोपियों को दो दिन की जेल की सजा के साथ एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा अन्य मामले अदालत में विचाराधीन है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button