हैदराबाद : फिल्मी स्टाइल चेन स्नैचिंग, महिला इंजीनियर निशाना
हैदराबाद, जुबली हिल्स थाना परिधि के अंतर्गत फिल्मी स्टाइल में राह चलती एक सॉफ्टवेयर महिला इंजीनियर के गले से मोटरसाइकिल पर आए युवक और युवती ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने बताया कि माधापुर के हॉस्टल में रहने वाली सॉफ्टवेयरकर्मी कडपला मानसा कल जुबली हिल्स रोड नं. 44 के पास पैदल जा रही थी।
रास्ते में आरटीवी चैनल कार्यालय के निकट विपरीत दिशा से एक्टिवा पर आए एक युवक और युवती ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। युवक एक्टिवा चला रहा था और उसके पीछे बैठी युवती ने मानसा के गले से चेन उड़ा ली। चेन स्नैचिंग की घटना मुख्यमंत्री निवास से कुछ ही दूरी पर हुई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरों की वीडियो फुटेज के आधार पर स्नैचरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें… शिवलिंग के समक्ष गांजा लेकर रील बनाने वाले युवक अरेस्ट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



