हैदराबाद : पटाखों से लदी लॉरी में लगी आग

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्तालय के कोत्तूर थाना परिधि के पेंजर्ला से माणिक्यमगुड़ा के बीच पटाखों से लदी गतिमान लॉरी में आज अचानक आग लग गई। तमिलनाडु के शिवकाशी से माहेश्वरम और निजामाबाद के लिए लॉरी चालक अय्यप्पन और क्लीनर सत्तीवेल पटाखे ले जा रहे थे। गतिमान लॉरी में आग लगते ही दोनों सतर्कता बरतते हुए लॉरी को सड़क किनारे रोक दिया और लॉरी से उतर गए। देखते ही देखते आग ने पूरी लॉरी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोत्तूर पुलिस दमकलकर्मियों के साथ तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गई और फायर इंजन की मदद से आग बुझाई गई। लेकिन आग बुझाए जाने तक लॉरी लगभग जल चुकी थी। शादनगर जोन की पुलिस उपायुक्त सी. शिरीषा और एसीपी लक्ष्मीनारायण ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : फटकार बनी मौत की वजह, दो छात्रों ने उठाया खौफनाक कदम

जलती हुई लॉरी के ऊपर से बिजली के तार गुजरने के कारण बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए रोक दी गई। घटनास्थल पर जलती हुई लॉरी से आस-पास के पेड़ और घास भी पूरी तरह से जल गए। आग बुझाने के बाद लॉरी को जेसीबी व क्रेन की मदद से हटाया गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात जाम हो गया। लॉरी को हटाने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोत्तूर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button