हैदराबाद : तनाव और विवाद के चलते चार लोगों ने की आत्महत्या

हैदराबाद, नगर एवं सीमांत क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में विभिन्न कारणों के चलते चार लोगों ने खुदकुशी कर ली।
चैतन्यपुरी थाना परिधि में घरेलू झगड़े के चलते महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। चैतन्यपुरी पुलिस इंस्पेक्टर ए. सैदुलू ने बताया कि हनुमाननगर निवासी मन्या शिव कुमार का कुछ वर्ष पूर्व मन्या माधवी उर्फ चंदना (31) से विवाह हुआ था। विवाह के बाद माधवी ने दो बच्चों को जन्म दिया।

पिछले कुछ माह से पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर झगड़े चल रहे थे। इसी क्रम में बुधवार की सुबह झगड़े के चलते क्षणिक आवेश में आकर माधवी ने मकान की छत से छलांग लगा दी। घटना में गंभीर रूप से घायल माधवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। माधवी के पिता बाशेट्टी श्रीनू की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

एक अन्य घटना में मैलारदेवपल्ली थाना परिधि में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने पर लॉरी चालक ने फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर निवासी विजय (30) ने कर्नाटक निवासी सौन्दर्या से तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह रचाया था। दो वर्ष महाराष्ट्र में रहने के बाद दोनों पिछले वर्ष रोजगार की तलाश में हैदराबाद आकर काटेधन में रह रहे थे। विजय लॉरी चालक के रूप में कार्यरत था। वहीं सौन्दर्या काटेधन की एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। कुछ दिन से विजय को सौन्दर्या के चरित्र पर संदेह हो गया था। इस कारण वह उसे प्रताड़ित करने लगा।

हैदराबाद में लगातार तीन व्यक्तियों ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की

ताड़ना के चलते सौन्दर्या कुछ दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के घर आरामघर चली गई। पत्नी के न लौटने पर गणेश नगर, काटेधन निवासी विजय ने कल सीलिंग फैन से चुनरी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह अन्य घटना में एल.बी. नगर थाना परिधि में व्यापारी ने होटल के कमरे में फाँसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि श्रीनिलयम अपार्टमेंट, हस्तिनापुरम निवासी श्रीमल्ला महेश चंद्रा (42) कल सुबह घर से एक्टिवा पर रवाना हुआ और वापस नहीं लौटा। घर वालों के फोन करने पर जवाब नहीं दे रहा था। इस कारण घर वालों ने उसके दोस्त राकेश को फोन कर उसकी खोज-खबर लेने के लिए कहा। राकेश पता लगाकर बैरी रेड्डी होटल, एल.बी. नगर पहुँचा, जहाँ होटल के बाहर महेश की एक्टिवा खड़ी थी।

यह भी पढ़े : आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश : हैदराबाद की महिला समेत 13 गिरफ्तार

भीतर जाकर जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि महेश ने होटल के कमरा नं. 303 के बाथरूम में फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। एक अन्य घटना में चंद्रायनगुट्टा थाना परिधि में अज्ञात कारणों के चलते जी.एम. कॉलोनी, चंद्रायनगुट्टा निवासी शेख गौस (33) ने कल रात फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेख गौस भाइयों के साथ मिलकर अफजलगंज में शेख ऑटो पार्ट्स के नाम से व्यापार करता था। आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button