हैदराबाद : ड्रग्स और गांजे के साथ चार युवक धरे गए
हैदराबाद, साइबराबाद की केपीएचबी पुलिस ने जेएनटीयू मेट्रो स्टेशन के पास से चार युवकों को गिरफ्तार कर 150 ग्राम गांजा, चार ग्राम एमडीएमए ड्रग और 9 एलएसडी ब्लॉट्स जब्त किए।
केपीएचबी पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कल जेएनटीयू मेट्रो स्टेशन के पास वाहनों की तलाशी के दौरान चार युवकों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हफीजपेट निवासी आईटी कर्मी बेंडी साईभानु प्रकाश (27), कापरा निवासी निजी कर्मी सरिपल्ली अनूप कुमार उर्फ पांडु (27), कुकटपल्ली निवासी डीजे प्लेयर शोभित अलेन मणि (25) और केपीएचबी कॉलोनी निवासी पेशे से आर्किटेक्ट रिपुंजय जोधा (29) के रूप में की गई।
यह भी पढ़ें… मूक-बधिर महिला से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार
चारों आरोपी कूरियर के जरिए बेंगलुरू से ड्रग्स व गांजा मंगाकर बेच रहे थे। गांजा व ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का भुगतान डिजिटल प्लेट फार्म जैसे फोन-पे, गूगल-पे आदि के जरिए हो रहा था। इनका एक साथी अनिरुद्ध फरार है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनके पास से चार सेलफोन और एक स्कूटी भी जब्त की गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



