हैदराबाद : मामूली विवाद में दोस्त की चाकू मारकर हत्या

हैदराबाद, नारसिंगी पुलिस क्षेत्र में मामूली विवाद में दोस्त ने कार चालक की चाकू से वार करते हुए हत्या कर दी। नारसिंगी के पुलिस इंस्पेक्टर जी. हरिकृष्णा रेड्डी ने बताया कि मूल रूप से मंचिरियाल व कोकापेट में रहने वाला पी. कार्तिक (39) पिछले वर्ष भर से नगर में एक परिवार के यहाँ कार चालक का काम कर रहा था।

कुछ महीने पहले उसकी पहचान शेख बाशा नामक व्यक्ति से हुई थी। दोनों अक्सर शाम को साथ बैठकर शराब पीते थे। शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर बाशा ने रसोई का चाकू उठाकर कार्तिक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें… वरंगल : बेटे के साथ तालाब में कूदी महिला, मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button